फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम में हुआ 21 छात्रों का यज्ञोपवीत संस्कार

विज्ञापन
ब्राम्हण बच्चों का होता सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार। आश्रम - फोटो : रेलवे जंक्शन पर ट्रेन चें चढ़ते यात्री।
विज्ञापन
मैगलगंज खीरी। मैगलगंज क्षेत्र के पारसनाथ ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम एवं मढ़िया घाट स्थित संस्कृत महाविद्यालय परिसर में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया हुआ। इसमें 21 ब्राह्मण छात्रों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। कार्यक्रम के बाद कन्याभोज व विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

संस्कृत महाविद्यालय मढ़िया घाट के प्रधानाचार्य राजीव द्विवेदी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्कृत महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले 21 बटुक वेदपाठियों के सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन हुआ। यज्ञोपवीत कार्यक्रम में छात्रों के परिजन भी मौजूद रहे। यज्ञोपवीत संस्कार के बाद कन्याभोज सहित विशाल भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान मुख्य रूप से आचार्य अनिरुद्ध दीक्षित, नागेश शुक्ल, शोभित मिश्र, अमन तिवारी, पप्पू शुक्ल, हितेश तिवारी, छोटे मिश्र, अमित शुक्ल, सरनाम सिंह, दीपू सोनी और पवनेश तिवारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें