फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: गर्म शीरे के टैंक में गिरा ठेका मजदूर, तड़प-तड़पकर मौत

Sun, 10 Mar 2024 05:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

बदायूं का रहने वाला युवक क्रशर पर काम करता था। रविवार को वह टैंक के पास से गुजर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया, जिससे वह टैंक में जा गिरा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
हसीब के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के ढखेरवा हाईवे किनारे लालजीपुरवा स्थित एक क्रशर में रविवार को ठेका मजदूर की शीरा भरे टैंक में गिरने से मौत हो गई। मजदूर बदायूं का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


धौरहरा के निघासन सिसैया हाईवे के किनारे गांव लालजीपुरवा में लगे शिव पार्वती शुगर इंडस्ट्रीज नाम के क्रशर पर ठेका मजदूर हसीब काम करता था। वह गांव मुस्कारा थाना कादर चौक जनपद बदायूं का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हसीब रविवार को टैंक के पास से गुजर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया, जिससे वह टैंक में जा गिरा। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। गर्म शीरे के टैंक में तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई।  

खलनायिका चर्चा में: छैमार हाशिमा के बेटे को पढ़ा रही फांसी की सजा पाई शबनम, की थी परिवार के सात लोगों की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे धौरहरा कोतवाल दिनेश सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक पवन प्रताप व हल्का प्रभारी ब्रम्हानंद यादव ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें