फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बीएमएम पर अभद्रता का आरोप, महिला समूहों ने किया प्रदर्शन

Thu, 02 Jul 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी महिलाओं ने बृहस्पतिवार को निघासन ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन कर ब्लॉक मिशन मैनेजर (बीएमएम) पर बैठक के दौरान अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया।
विज्ञापन

महिलाओं ने मामले की निष्पक्ष जांच होने तक चुनाव स्थगित करने और बीएमएम को वर्तमान दायित्व से अलग करने की मांग की। वहीं बीएमएम ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। महिलाओं का आरोप है कि नौ मई को चेतना प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ की बैठक के दौरान बीएमएम आशीष दीक्षित ने पहुंचते ही लेखापाल से रजिस्टर छीन लिया और वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। महिलाओं का दावा है कि इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास है।
महिलाओं ने बीडीओ जयेश कुमार सिंह को ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जांच पूरी होने तक बीएमएम को वर्तमान दायित्व से अलग करने तथा आरोप सही पाए जाने पर उनका तबादला कराने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, बीएमएम आशीष दीक्षित ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि नियमानुसार सीएलएफ पदाधिकारियों का दो वर्ष में बदलाव होना है। छह जुलाई को चुनाव प्रस्तावित है। उनका आरोप है कि कुछ महिलाएं वर्तमान पदाधिकारियों को ही बनाए रखना चाहती हैं, जबकि यह नियमों के विरुद्ध है। इसी वजह से उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
-
नियमानुसार सीएलएफ पदाधिकारियों के बदलाव की प्रक्रिया चल रही है। छह जुलाई को चुनाव होना है, जिसमें नए पदाधिकारी चुने जाएंगे। बीएमएम पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

-जितेंद्र कुमार मिश्रा, डीसी एनआरएलएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें