फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिला आयोग की सदस्य ने माताओं व बच्चों को दी स्वस्थ जीवन की दिशा

Thu, 25 Sep 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली देतीं महिला आयोग की सदस्य सुजाता कुमारी। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति 5.0 के तहत ब्लॉक नकहा के सभागार में पोषण पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजाता कुमारी ने की। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों का सही पोषण उनके स्वास्थ्य और भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने माताओं को समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित पोषण देने और बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास पर ध्यान देने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता ने कहा कि पोषण पंचायत माताओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। डीपीओ भारत प्रसाद ने मिशन शक्ति एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पांच गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली देकर गोद भराई संस्कार संपन्न कराया गया, जबकि पांच शिशुओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार आयोजित किया गया।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और कन्या सुमंगला योजना के 5-5 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान खीरी थाने की पुलिस टीम ने महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान बीडीओ संगीता यादव व सीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें