फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विराट नारी उत्कर्ष समारोह के मद्देनजर शांतिकुंज जाएंगी महिलाएं

विज्ञापन
सम्मेलन में उपस्थित महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
खमरिया। विराट नारी उत्कर्ष समारोह के मद्देनजर ईसानगर के राधेश्याम जनता विद्यालय परिसर में रविवार को ब्लॉक स्तरीय महिला सम्मेलन और कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार ईसानगर अक्तूबर में विराट नारी उत्कर्ष समारोह का आयोजन करेगा। गोष्ठी में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ प्रतिनिधि जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि देश ने राजनीतिक स्वतंत्रता प्राप्त कर ली है लेकिन सांस्कृतिक स्वतंत्रता बाकी है। सांस्कृतिक स्वतंत्रता के अभियान में महिलाओं की विशेष भूमिका होगी इसलिए नारी उत्कर्ष समारोह आयोजित किया जा रहा है।
महिला मंडल लखीमपुर की डॉ. अंशु वर्मा ने बताया के विराट नारी उत्कर्ष समारोह के लिए गायत्री परिवार की महिलाएं 14 जुलाई को बस से गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार जाएंगी। वहां शांतिकुंज प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पंड्या और शैफाली सभी नारियों को नारी उत्कर्ष अभियान मशाल सौंपेंगे।
विज्ञापन

इस शक्ति मशाल के सान्निध्य में सबसे पहले लखीमपुर का विराट नारी उत्कर्ष समारोह संपन्न किया जाएगा। यहां समन्वयक रामखेलावन निषाद ने नारी उत्कर्ष कार्यक्रम के साथ जिले में आ रही ज्योति कलशयात्रा की रूपरेखा बताई।
इस दौरान महिला मंडल की सदस्य दीपा वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, पूजा गुप्ता, जयंती विश्वकर्मा, जनक दुलारी मौर्य, नीलम भार्गव, गायत्री परिजन सियाराम जायसवाल, उदय सिंह, मुरलीधर, अजय वर्मा, केके मौर्य, राज किशोर वर्मा, रामशंकर मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें