फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का होगा सम्मान

Sun, 14 Dec 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लोगो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करके मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं का अमर उजाला प्रथमा की ओर से सम्मान किया जाएगा। एलआरपी रोड स्थित होटल एलीट एन में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षा, सेवा, चिकित्सा, कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करके मुकाम पर पहुंचने वाली करीब 30 से अधिक महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मान से नवाजा जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा के अलावा वरिष्ठ सर्जन व जिलाध्यक्ष एनएमओ डॉ. रमारमण मिश्र, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार के अलावा बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य संयोजक के रूप में श्रीरघुनाथ जी हास्पिटल लखीमपुर, सह संयोजक के रूप में वरुण गुप्ता पलियाकलां, नवभारत पब्लिक स्कूल लखीमपुर, केएसएम इंटर कॉलेज मितौली, जीवन टोयटा लखीमपुर शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें