कॉलोनी के लोगों में दहशत
मौके पर पहुंचे लोगों ने दूर से तेंदुए का वीडियो बना लिया। डेयरी कॉलोनी के कर्मचारियों ने बताया कि हम लोगों के झोपड़ीनुमा घर बने हैं। शौचालय भी नहीं हैं। बच्चे व बड़े सभी लोग शौच करने जंगल को जाते हैं। कभी भी अनहोनी हो सकती है। तेंदुआ देखे जाने के बाद इलाके में दहशत बनी हुई है।
मझरा फार्म के मैनेजर जितेंद्र कुमार ने बताया कि तेंदुआ करीब नौ महीने से देखा जा रहा है। कई बार उन्होंने वन विभाग को पत्र लिखा है। दो दिन छुट्टी है। मंगलवार को फिर पत्र विभाग के पास भेज दूंगा।
शारदानगर के रेंजर अभय कुमार मल्ल ने कहा कि क्षेत्र में कई महीनों से तेंदुआ घूम रहा है। अभी तक किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। हमारी टीम नजर बनाए हुए है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।