फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संस्था की महिलाओं ने छात्राओं को दी ट्रेनिंग

विज्ञापन
जीआईसी में कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं। स्रोत- संस्था
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा द्वारा वर्ल्ड यूथ स्किल डे के अवसर पर उपयोगी वस्तुओं का पुनरोद्धार विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को क्लब की सदस्य कनक, नीतू, सारिका और रीना ने सिलाई से संबंधित उपयोगी कौशल जैसे बैग में चेन, बटन, काज और हुक लगाने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


क्लब अध्यक्ष दीपाली गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और मरम्मत के माध्यम से वस्तुओं को दोबारा उपयोग के लायक बनाना है। उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सेनेटरी पैड भी बांटे। कार्यक्रम में क्लब की मंजू बरनवाल, श्वेता राय, प्रिया जायसवाल व अन्य सदस्य मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें