फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: समय पर पारिश्रमिक न मिलने सहित कई समस्याओं पर भड़कीं महिला मेट

Wed, 18 Feb 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विकास भवन में मौजूद मनरेगा की महिला मेट। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मनरेगा (वीबी-जी राम जी) योजना के तहत कार्यों की निगरानी कर रहीं महिला मेटों ने समय पर पारिश्रमिक व अन्य भुगतान न मिलने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आक्रोश जताया। बुधवार को बड़ी संख्या में महिला मेट विकास भवन पहुंचीं और डीएम को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त मनरेगा अमित परिहार को सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्रामीण योजना कार्मिक संघ की जिलाध्यक्ष अनीता देवी के नेतृत्व में सदर, मितौली, मोहम्मदी व निघासन ब्लॉक की महिला मेटों ने सात सूत्रीय मांगपत्र दिया। उनका कहना है कि 370 रुपये प्रतिदिन भुगतान का प्रावधान है, लेकिन यह तभी मिलता है जब 20 से अधिक मजदूर कार्यरत हों। संख्या कम होने पर भुगतान नहीं हो पाता।
महिलाओं ने महिला मेट दिवस व जनपद स्तरीय समाधान दिवस शुरू करने, मासिक प्रोत्साहन राशि व मानदेय तय करने, 20 श्रमिकों की बाध्यता समाप्त करने और समय पर नियमित भुगतान की मांग की। साथ ही जिला स्तरीय मनरेगा निगरानी समिति व राज्य रोजगार गारंटी परिषद के गठन की भी मांग उठाई।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला प्रभारी सत्रोहन, जिला महामंत्री शिल्पी शुक्ला, नीता देवी, मंदिरा मंडल, सोना, महेश्वरी, शशी देवी, पुष्पा देवी, पिंकी, सुधा, ऊषा, सोनी, प्रेमलता, किनर सहित अन्य महिला मेट मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें