फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अतिक्रमण की गिरफ्त में तिकुनिया की सड़कें

Wed, 18 Feb 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
तिकुनिया के मुख्य बाजार रेलवे मार्ग पर अतिक्रमण। संवाद - फोटो : जगदीशपुर बाजार में रमजान पर्व पर फल व खजूर की खरीदारी करती महिलाएं।
विज्ञापन
तिकुनिया। कस्बे में बढ़ते अतिक्रमण के कारण सड़कें और गलियां संकरी होती जा रही हैं। मुख्य बाजार में कई दुकानदारों ने अपना सामान सड़क तक फैला रखा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बगिया मोहल्ला से लेकर पुरानी कोतवाली तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थिति और गंभीर है। यहां कुछ दुकानदार सड़क तक दुकान सजाकर बिक्री कर रहे हैं। अस्पताल के पास दुकानों के सामने बाइक खड़ी कर खरीदारी करने से रास्ता और तंग हो जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, लेकिन कार्रवाई स्थायी नहीं रह पाई। आरोप है कि कुछ दुकानदार अपनी दुकान के आगे की जगह किराए पर देकर फल, सब्जी और कपड़ों की दुकान लगवा रहे हैं, जिससे दोहरा लाभ लिया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बगिया मोहल्ला से पुरानी कोतवाली तक का कुछ हिस्सा रेलवे की भूमि है, जहां रेलवे का चिह्न भी लगा है। इसके बावजूद वहां अतिक्रमण बना हुआ है।किसान संगठन के तहसील कोषाध्यक्ष करमजीत सिंह, नीरज कुमार, अतुल और गणदीप सिंह ने एसडीएम से कस्बे को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम राजीव निगम ने कहा कि अतिक्रमण की समस्या की जानकारी है और शीघ्र ही मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें