फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब दुकान का खोखा रखने पर भड़की महिलाएं

Tue, 04 Apr 2017 12:24 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
‌‌िवविरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

हाथ में झाडू लेकर किया प्रदर्शन, लगाया जाम
दरोगा पहुंचा समझाने तो दिखाई झाड़ू
हालात बिगड़ते देख हटवाया खोखा, तब हुए शांत



 चौकी क्षेत्र में स्टेट हाइवे से शराब दुकान को हटाकर गांव साड़ीनामा के नजदीक खोलने के लिए ठेकेदार ने खोखा रखवाया तो गांव की महिलाएं भड़क गई। सोमवार को खोखे के सामने झाडू लेकर प्रदर्शन किया और बेहजम मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान चौकी का एक दरोगा समझाने पहुंचा तो महिलाओं ने उसे झाड़ू दिखाई। सूचना पाकर चौकी पुलिस और 100 डायल मौके पर पहुंची और महिलाओं को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं खोखा हटाने की मांग पर अड़ी रहीं। उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन लेने के बाद चौकी पुलिस ने जेसीबी से खोखा हटवाया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाएं शांत हुईं और वापस लौट गईं।
बता दें कि लखीमपुर-सीतापुर मार्ग (स्टेट हाईवे) पर स्थित शराब दुकानों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में 220 मीटर दूर हटाया जा रहा है। इसी कड़ी में एक ठेकेदार ने ओयल-बेहजम मार्ग पर शराब दुकान को गांव साड़ीनामा में शिफ्ट करने की नियत से खोखा रखवाया था, जिसकी भनक लगते ही सुबह आठ बजे ही गांव की मोहिनी पत्नी अनुज सिंह, बिट्टू सिंह, मनीषा सिंह, किरण देवी शर्मा, गुड्डी सिंह, हरिओम सिंह समेत दर्जनों गांव की महिलाएं हाथ में झाडू लेकर सड़क पर आ गई। खोखा के सामने जोरदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने ओयल-बेहजम मार्ग जाम कर दिया। सड़क पर महिलाओं के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ओयल चौकी इंचार्ज मनोज कुमार के काफी मान-मनौव्वल पर भी महिलाएं नहीं मानी। उन्होंने कहा कि जब तक शराब की दुकान नहीं हटेगी, तब तक महिलाएं सड़क से नहीं हटेंगी। तब चौकी इंचार्ज ने जेसीबी मंगवाकर शराब दुकान के खोखे को हटवाया, जिसके बाद 10.30 बजे ओयल-बेहजम मार्ग खुल सका। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि आबादी में शराब की दुकान खोली गई तो विरोध प्रदर्शन करेंगे। चौकी प्रभारी ओयल मनोज कुमार ने बताया कि शराब दुकान का खोखा गांव से हटवा दिया गया हैै। अब स्थिति शांत और नियंत्रण में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स=
मौखिक रूप से मामला संज्ञान में आया है, लेकिन किसी ने इसकी शिकायत नहीं की है। स्टेट और नेशनल हाईवे से 220 मीटर दूर शराब दुकान खोलने के आदेश दिए गए हैं। यदि गांव वालों का आपत्ति होती है, तो उसका समाधान कराया जाएगा। 
अतुल प्रकाश श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें