गोला की तीर्थ बाजार में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। करवाचौथ के पर्व को लेकर नगर के तीर्थ बाजार में सोलह शृंगार की रौनक रही। सुहागिनों ने साड़ी, सौंदर्य प्रसाधन, पूजन सामग्री और करवा चौथ के कलश की जमकर खरीदारी की। पर्व की तैयारियों के चलते बाजार देर रात तक गुलजार रहा।
पति-पत्नी के प्रेम और समर्पण का प्रतीक करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह दिखा। खासकर नवविवाहिताओं में पर्व की तैयारियों को लेकर खासा उत्साह रहा। सुहागिनों ने व्रत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के साथ सजने-संवरने के सामान की खरीदारी की। पूजन सामग्री और करवा के साथ साड़ी व सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर चहल-पहल बनी रही। संवाद