बिजुआ। गोला से दवा लेकर लौट रहे युवक की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला ट्रक के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई।
थाना भीरा के गांव डुंडवा निवासी प्रदीप सोमवार को पत्नी रीता (25) की दवा लेने कोतवाली गोला क्षेत्र के गांव रसूलपनाह गया था। देर शाम वह मालपुर मार्ग से वापस घर आ रहा था। गांव कौआखेड़ा के निकट ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दंपती बाइक समेत सड़क पर गिर गए। ट्रक के पहिए के नीचे आने से रीता की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। चालक प्रदीप ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। संवाद