लखनऊ जनपद के गांव सरकपुर सरैया थाना पैरपुर निवासी कुंती (30) पुत्री भगवानदीन सोमवार दोपहर बस से शारदा बैराज पर उतरकर टहलने लगी। कुछ देर बाद वह बैराज से नदी में कूद गई। इसी दौरान वह बैराज के गेट से बह कर टकराई तो उसने इंगल पकड़ लिया। यह देख मौके पर मौजूद शारदा बैराज पुलिस ने मछुआरों को बुलाकर उसे बचाने के लिए नदी में उतर गए।
करीब 20 मिनट की जद्दोजहद के बाद आखिर महिला को बचा लिया गया। प्रभारी निरीक्षक शारदा नगर मनोज कुमार सिंह ने बताया महिला की बहन जो कफारा थाना धौरहरा में ब्याही है, वह उसे लेकर चली गई थी। महिला मानसिक रूप से काफी परेशान थी।