फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी कर ई-रिक्शा लेकर भागी महिला पकड़ी गई, पुरुष साथी फरार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
शंकरपुर के पास बेहोशी की हालत में मिला ई-रिक्शा चालक, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। शहर में जहरखुरानी के जरिए ई-रिक्शा लूटने का मामला सामने आया है, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जो एलआरपी चौकी क्षेत्र के पिपरिया बाईपास की निवासी है। उसका पुरुष साथी फरार है। पुलिस ने ई-रिक्शा बरामद कर लिया है। वहीं बेहोशी की हालत में मिले ई-रिक्शा चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बैरागर निवासी समीर का ई-रिक्शा चालक हेतराम चलाता था। बुधवार की शाम को हीरालाल धर्मशाला के पास से एक महिला व एक पुरुष ने ई-रिक्शा बुक कराया, जिसके बाद रास्ते में चालक को आलू की टिक्की खिलाई। चालक हेतराम बेेहोश हो गया, तो आरोपियों ने उसे खीरी थाना क्षेत्र के शंकरपुर के पास बेहोशी की हालत में फेंक दिया और ई-रिक्शा लेकर भाग गए। लोगों ने बेहोश पड़े ई-रिक्शा चालक की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को होश में आने पर चालक ने अपने साथ हुई घटना बताई, जिसके बाद सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने राजापुर चौकी क्षेत्र में ई-रिक्शा को बरामद कर आरोपी गुड़िया निवासी पिपरिया बाईपास को गिरफ्तार किया। पूछताछ में महिला ने पुरुष साथी के बारे में पुलिस को जानकारी दी है, जिसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि महिला बार-बार बयान बदल रही है। वहीं चालक अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुआ है, जिसके होश में आने पर पूछताछ की जाएगी। फरार पुरुष साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें