फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भारी मात्रा में चरस के साथ महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
धनगढ़ी में बरामद हुई चरस। संवाद
विज्ञापन
धनगढ़ी। सीमा से लगे कैलाली जिले की धनगढ़ी उप महानगर पालिका के वार्ड तीन बोराडाडी गांव से पुलिस ने भारी मात्रा में चरस बरामद की है। साथ ही एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला ने कबूल किया है कि वह चरस की खेप धनगढ़ी होते हुए भारत ले जाने की फिराक में थी।
विज्ञापन


धनगढ़ी जिला पुलिस कार्यालय डीएसपी कवींद्र सिंह बोहरा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जिला पुलिस व मादक पदार्थ नियंत्रण पदार्थ की टीम ने धनगढ़ी उप महानगर पालिका वार्ड तीन बोराडाड़ी गांव से बेलमती बोहरा निवासी गौरीगंगा नगर पालिका वार्ड आठ को पकड़ा।
विज्ञापन

उसके पास से टीमों ने दो किलो 580 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने महिला को जिला पुलिस कार्यालय पर लाकर पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें