लखीमपुर खीरी। थाना उचौलिया क्षेत्र के गांव महमदपुर में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद हरदोई जिले के थाना टडियावां क्षेत्र के गांव सडीला निवासी राम कृष्ण ने बताया कि उन्होंने बेटी सोनी (26) की शादी थाना उचौलिया क्षेत्र के गांव महमदपुर निवासी रामचंद्र के बेटे प्रेमपाल के साथ की थी। हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था, इसके बाद भी ससुरालीजन दहेज में कार की मांग कर रहे थे। आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले बेटी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। संवाद