फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर सो रहे ग्रामीणों पर भेड़िये का हमला, तीन जख्मी

Wed, 24 Jan 2018 09:04 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात गांव में घुसे जंगली जानवर ने घर के बाहर सो रहे तीन ग्रामीण पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। करीब दो घंटे तक जानवर लोगों के बीच आतंक मचाता रहा, फिर कहीं छुप गया। थोड़ी ही देर के बाद उसने फिर हमला बोल दिया, जिसे आत्मरक्षार्थ ग्रामीणों ने मार गिराया। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने उसके शव को कब्जे में ले लिया है। रेंजर ने उक्त जानवर के भेड़िया होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन

मामला भीरा थाना क्षेत्र के बिजुआ कस्बे का है, जहां देर रात गांव में भेड़िया के आ जाने के कारण कोहराम मच गया। भेड़िया ने घर के बाहर सो रहे सत्यदेव बाजपेयी पर करीब दो बजे हमलाकर उन्हें मुंह और हाथ पर घाव कर दिए। इसके बाद गांव की ही केतुका देवी और गंगाराम को भी काट लिया। दोनों के गहरे जख्म आए हैं। 
बता दें कि जंगली भेड़िया के हमले में घायल लोगों को जब परिवार के लोग अस्पताल ले गए तो वहां पर कोई इलाज के लिए नहीं आया। उसके बाद दोनों को एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। उधर, सत्यदेव बाजपेयी को परिवार के लोग पीलीभीत ले गए। 
विज्ञापन

उधर, दो घंटे उत्पात मचाने के बाद भेड़िया कहीं छुप गया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद उसने गांव पर फिर हमला बोल दिया, जिस पर ग्रामीणों ने आत्मरक्षार्थ उसे मार डाला। सूचना पाकर सुबह 8 बजे घटनास्थल पर पहुंचे डिप्टी रेंजर भूपेंद्र सिंह ने घायलों का हालचाल जाना। रेंजर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद भेड़िया के शव को जला दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें