फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सांवरा जब मेरे साथ है जग से डरने की क्या बात है’

Wed, 11 Feb 2015 07:20 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
‘सांवरा जब मेरे साथ है, जग से डरने की क्या बात है, सिर पे मेरे तेरा हाथ है जग से डरने की क्या बात है। आपके श्री चरणों में उमर कट जाए सारी, कीर्तन की रात है बाबा का साथ है।’ जैसे मधुर भजन कोलकाता से आए भजन गायक श्याम शर्मा और गिरधर शर्मा ने पेश किए तो मौजूद श्रद्धालु झूम उठे। मौका था खाटू नरेश श्याम प्रभु के छठे वार्षिकोत्सव का।
विज्ञापन

पुरानी गल्ला मंडी स्थित श्री श्याम मंदिर में श्याम प्रभु का उत्सव पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्री श्याम मंदिर में सेवारत राजकुमार पांडेय ने प्रभु का विशिष्ट फूलों से भव्य शृंगार किया। श्याम प्रेमियों ने मंदिर प्रांगण को फूलों,  बिजली की झालरों तथा गुब्बारों से सजाया था।
उत्सव का शुभारंभ प्रभु के मंदिर के कपाट खुलने और उनकी भव्य शृंगार आरती से हुआ। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में शर्मा बंधुओं ने श्री गणेश वंदना और माता सरस्वती वंदना के बाद भजनों की ऐसी तान छेड़ी जिसने देर रात तक श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

धमाल और होली के गीतों पर मंदिर प्रांगण में मौजूद महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। उत्सव का समापन श्री श्याम की शयन आरती और प्रसाद वितरण से हुआ। इस मौके पर ठाकुरद्वारा कमेटी, श्रीश्याम भक्त मंडल और महिला मंडल के सदस्यों समेत काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रभु के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें