फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मन में मुराद, आंखों में मां के दर्शन की आस

Sun, 11 Oct 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संकटा देवी मंदिर में सजा दुर्गा पंडाल, दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मन में मुरादें और मां के दर्शन की आस लिए श्रद्धालु रविवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही देवी मंदिरों में पहुंचने लगे।
विज्ञापन

प्राचीन संकटा देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लगीं। भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूरी होने की कामना की।
नवरात्र के पहले दिन शहर के देवी मंदिरों को बिजली की झालरों और फूलों से सजाया गया। बंकटा देवी और शीतला देवी मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। मंदिरों में घंटे-घड़ियाल की गूंज और मां के जयकारे सुनाई देते रहे। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय पर्व की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी क्षेत्र में 28 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। बांकेगंज, खजुहा, कुकरा, पहाड़नगर, बासुकपुर और खंजनपुर समेत कई स्थानों पर तीन, पांच और नौ दिवसीय दुर्गा पूजा समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।
संपूर्णानगर के प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर और सिंगाही खुर्द गांव स्थित मां भुइयां माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें