फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर तारों को लेकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 05 Feb 2016 04:53 PM IST
मैगलगंज खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर बिजली तारों और अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने बिजली विभाग के विरोध में थाने के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि शीघ्र बिजली लाइन चालू न की गई तो आंदोलन पर विवश होंगे।
विज्ञापन

रहिजनियां गांव में तीन फरवरी को ग्यारह हजार वोल्ट की लाइन के जर्जर तारों के टूटने के बाद तारों की चपेट में आई बालिका की मौत के बाद ग्रामीण इन जर्जर तारों को जोड़ने नहीं दे रहे हैं।
उधर बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि इलाके के हैरमखेड़ा, बाईकुआं, सेमरा, नरायनपुर बद्दापुर, लालपुर, दौलतपुर गांवों में पांच दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे किसानों की फसलें सूख कर बर्बाद हो रही हैं। सब स्टेशन मुबारकपुर से तीन फीडर मैगलगंज, बरगावां, कैमहरा चलते हैं आए दिन इन जर्जर लाइन के तारों के टूटने से कभी गन्ने के फसल, मकान, पशु एवं ग्रामीण शिकार हो जाते हैैैं।
विज्ञापन

पांच दिनों से कई गांवों में बिजली सप्लाई न होने को लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला श्यामू के नेतृत्व में किसानों ने थाना मैगलगंज में विद्युत कर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और टूटे तारों को जोड़कर सप्लाई शुरू करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों पूर्व प्रधान रघुनाथ सिंह,संतोष सिंह, संग्राम सिंह, रवीन्द्र सिंह, सचिन, कुलदीप, संजय सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें