फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बालिका विकास सप्ताह में विजेता किए गए पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अनुरंजनी के बालिका विकास सप्ताह के तहत सात दिन में हुईं मेहंदी, रंगोली, निबंध, चित्रकला, भारतीय नृत्य आदि प्रतियोगिताओं के विजेता रविवार को सम्मानित किए गए। आयोजन कृष्णा मैरिज हॉल में हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी राजू अग्रवाल ने सभी विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर काॅलेज की इशिका अवस्थी को प्रथम, सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर काॅलेज की अक्षरा पटेल को द्वितीय तथा रिद्धिमा राठौर को तृतीय पुरस्कार। रंगोली में डॉ. भीमराव आंबेडकर इंटर काॅलेज की रिया मौर्य को प्रथम, सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर काॅलेज की रिद्धिमा राठौर को द्वितीय तथा कुंवर खुशवक्तराय बालिका इंटर काॅलेज की हुस्नाज़ बानो को तृतीय पुरस्कार मिला।
सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर काॅलेज की अक्षरा पटेल एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर इंटर काॅलेज की निधि को विशेष पुरस्कार, निबंध प्रतियोगिता में सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर काॅलेज की ऋषिता श्रीवास्तव को प्रथम, भगवान दीन आर्यकन्या इंटर काॅलेज की रिया श्रीवास्तव को द्वितीय तथा सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर काॅलेज की दीपाली वर्मा को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

चित्रकला में सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर काॅलेज की आकांक्षा वर्मा को प्रथम, इसी विद्यालय की अक्षरा पटेल को द्वितीय, भगवान दीन आर्यकन्या इंटर काॅलेज की आकांक्षा वर्मा को तृतीय तथा सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर काॅलेज की रिद्धिमा राठौर को विशेष पुरस्कार मिला।
भारतीय नृत्य प्रतियोगिता में चिल्ड्रेंस अकादमी की वाणी गुप्ता को प्रथम, आराध्या वर्मा को द्वितीय तथा चिल्ड्रेंस अकादमी की कशिश यादव को तृतीय पुरस्कार, लोकगीत गायन प्रतियोगिता में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ की नैंसी शुक्ला को प्रथम, केंद्रीय विद्यालय लखीमपुर की वैष्णवी तिवारी को द्वितीय, सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर काॅलेज की शिवांशी शुक्ला को तृतीय पुरस्कार, वाद विवाद प्रतियोगिता में सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर काॅलेज की उन्नति जायसवाल को प्रथम, चिल्ड्रेंस अकादमी की संस्कृति गुप्ता को द्वितीय, महेंद्र राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर काॅलेज की लक्ष्मी को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें