दुधवा नेशनल पार्क से निकले जंगली हाथियों के एक झुंड ने चौखड़ाफार्म में गन्नें के खेतों में तांडव मचाकर किसानों की करीब पांच एकड़ गन्ने की फसल बर्बाद कर दी। किसानों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।
चौखड़ाफार्म के हीरा सिंह और कस्बा निवासी पूर्व प्रधान रामशंकर पांडे के खल्ला गुरुद्वारा के आगे खेत हैं। जिनमें इस समय काफी अच्छी गन्ने की फसल खड़ी हुई है। दुधवा नेशनल पार्क से निकलकर आए करीब दो दर्जन हाथियों के झुंड ने जमकर तांडव मचाया। जिसमें दोनों किसानों की करीब पांच एकड़ गन्ने की फसल बर्बाद हो गई। इससे किसानों का काफी नुकसान हो गया। किसानों ने वन विभाग से हाथियों से बचाने के साथ साथ मुआवजे की मांग की है।