फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जंगली सूअरों ने गन्ने की फसल की बर्बाद

Sat, 27 Jun 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गुलरा में फसल की रखवाली करते किसान। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
मझगईं। दुधवा नेशनल पार्क की गुलरा चौकी के आसपास के गांवों में पिछले एक महीने से जंगली सूअरों का उत्पात बढ़ गया है। रात के समय सूअरों के झुंड किसानों की गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। फसल बचाने के लिए किसान रातभर खेतों की रखवाली करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

गांव कंधरहिया के किसान मोहित, रजत, शमशेर और बलराम ने बताया कि शुक्रवार रात भी जंगली सूअरों के झुंड ने खेतों में घुसकर गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया। किसानों ने पटाखे दागकर और शोर मचाकर किसी तरह झुंड को खेतों से भगाया, लेकिन तब तक फसल खराब हो चुकी थी।
किसानों का आरोप है कि गुलरा चौकी और मझगई रेंज के वन अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने और नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें