तिकुनिया। कस्बे में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को सौरभ इलेवन और बजरंगी इलेवन के बीच मैच खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए सौरभ इलेवन ने जीत दर्ज की।
महाराजा अग्रसेन खेल मैदान में सौरभ इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टीम ने बजरंगी इलेवन को नौ विकेट पर 51 रन पर रोक दिया। जवाब में सौरभ इलेवन ने छह ओवर दो गेंद में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर श्याम मोहन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि पंकज मिश्रा ने उन्हें शील्ड प्रदान की।
इस मौके पर गोपाल वर्मा, आशीष अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सतीश सिंह, शोभित वर्मा, मनोज निषाद, कुलदीप शर्मा, अमित गुप्ता, संदीप चौहान, दर्शन अग्रवाल और माहिर अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।