फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरानगर गांव में बाघ ने बछड़े को मार डाला

विज्ञापन
अमीरनगर के खेतों में कांबिंग करते वनकर्मी। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
अमीरनगर-ममरी। इंदिरानगर गांव में शुक्रवार रात बाघ ने बछड़े पर हमला कर करीब 50 मीटर दूर ले जाकर निवाला बना लिया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने बाघ की तलाश शुरू कर दी है। उधर, सुंदरपुर गांव के समीप बाघ को घूमते देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात इंदिरानगर निवासी विपिन शर्मा के घर के बाहर छप्पर के नीचे पशु बंधे थे। रात में शिकार की तलाश में पहुंचा एक बाघ बछड़े को मकान से करीब 50 मीटर दूर खींच ले गया और एक पेड़ के नीचे निवाला बना लिया। सुबह लोगों ने बछड़े का अधखाया शव पड़ा देखा तो गांव और क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को कठिना नदी की कुरवा घाट के रपटा पुल तक बाघ के पगचिह्न मिले, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि बाघ जंगल की ओर चला गया है। उधर, हैदराबाद थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव के समीप शुक्रवार शाम बाघ रामेश्वर सिंह के खेत में पहुंचा, जिसे देख खेत में काम कर रहे लोगों के होश उड़ गए। ग्रामीणों के शोर मचाने और आग जलाने पर बाघ गन्ने में घुसकर जंगल की ओर चला गया।
-
जिस स्थान पर बाघ ने बछड़े को निवाला बनाया है वहां के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इस समय खेतों में गन्ने की छिलाई का कार्य चल रहा है, लोगों को झुंड बनाकर जाने के लिए कहा गया है। साथ ही वनकर्मियों की टीम बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहम्मद मोबिन आरिफ रेंजर वनरेंज मोहम्मदी महेशपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें