केंद्रीय मंत्री द्वारा किया गया ट्वीट।
- फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। शुक्रवार को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर दुधवा के कतर्निया घाट के बाघों का जिक्रकर उनकी तस्वीरों को साझा किया है और दुधवा की व्यवस्था पर संतोष जताया है।
शुक्रवार को जावड़ेकर ने ट्वीट कर दुधवा के कतर्निया घाट के बाघों का जिक्रकर उनकी फोटो साझा कर खुशी जताई। ट्विटर पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि यूपी के कतर्निया घाट वन्यजीव अभ्यारण्य में अब लगभग हर रोज बाघ दिख रहे हैं यह खुशी का बात है। केंद्रीय मंत्री के इस ट्वीट से पार्क प्रशासन भी काफी गदगद है। संवाद