फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भीरा वनरेंज में फिर जंगली पशु का हमला

Sat, 09 May 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
हिंसक वन्यजीव के पगचिह्न। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ/भीरा। भीरा वनरेंज क्षेत्र में जंगली हिंसक पशु की चहलकदमी लगातार जारी है। बृहस्पतिवार रात गोविंदपुरवा गांव में एक जंगली पशु ने पालतू कुत्ते को शिकार बना लिया। क्षेत्र में लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अब तक कई मवेशी और कुत्ते जंगली पशु का शिकार बन चुके हैं।
विज्ञापन

गोविंदपुरवा निवासी प्रमोद कुमार का पालतू कुत्ता रात में घर के बाहर था। इसी दौरान किसी जंगली हिंसक पशु ने उसे उठा लिया। बाद में गांव से लगभग 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में उसका अधखाया शव मिला।
ग्राम प्रधान हर्षदीप सिंह ने बताया कि यह घटना उस स्थान से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई है, जहां कुछ दिन पहले एक 14 वर्षीय बच्चे पर जंगली पशु ने हमला कर उसकी जान ले ली थी। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि शाम होते ही लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन रक्षक शरद मिश्र ने बताया कि क्षेत्र में पिंजरा लगवाया गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने दावा किया कि हिंसक पशु को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें