फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पीपीटी के जरिये समझाई गई स्वगणना की प्रक्रिया

Sat, 09 May 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
युवराज दत्त महाविद्यालय में जनगणना के संबंध में दी जा रही जानकारी। स्रोत: काॅलेज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में शुक्रवार को जनगणना और स्वगणना विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय के सांख्यिकी अधिकारी और प्रभारी जनगणना विद्यांक मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

उनके साथ जनगणना सहायक कलक्ट्रेट राकेश कुमार मिश्रा ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से स्वगणना की प्रक्रिया, उसके महत्व और डिजिटल माध्यम से इसके संचालन की विस्तृत जानकारी दी।
अधिकारियों ने शिक्षकों और कर्मचारियों से अपील की कि वे जनगणना जैसे राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और छात्र-छात्राओं सहित समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने कहा कि जनगणना देश के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने शिक्षक, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं से अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया।
उन्होंने डिजिटल स्वगणना को आधुनिक और प्रभावी पहल बताते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
प्राचार्य ने बताया कि वर्तमान में जनगणना का पहला चरण, यानी मकान गणना का कार्य चल रहा है, जिसे समय से पूरा किया जाना आवश्यक है। उन्होंने मोबाइल के माध्यम से स्वगणना में सहयोग करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें