फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हद: पत्नी ने ससुराल जाने से किया इनकार तो दांत से काट ली उसकी नाक, नासिका लेकर थाने पहुंचा पति

Tue, 30 Aug 2022 06:18 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, मरी (लखीमपुर खीरी)

सार

घायल महिला को सर्जरी के लिए लखीमपुर के ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर देने थाने नहीं आया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद थाना क्षेत्र के ढकिया गांव में एक युवक ने पत्नी के साथ चलने से इनकार करने पर मायके में रह रही अपनी 30 वर्षीय पत्नी की दांत से नाक काट ली। इसके बाद आरोपी युवक अपनी पत्नी की कटी हुई नाक लेकर थाने पहुंच गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, घायल महिला को लखीमपुर के ट्रामा सेंटर ले जाया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक थाना फरधान क्षेत्र के गांव रतसिया निवासी युवक संजय कुमार की दूसरी शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव ढकिया निवासी शिवराम की 28 वर्षीय पुत्री वंदना के साथ हुई थी। पहली पत्नी की हत्या हो गई थी, जिसेक बाद उसने डेढ़ वर्ष पहले वंदना से शादी की थी। बताते हैं कि कुछ अनबन की वजह से वंदना ससुराल से अलग काफी दिनों से अपने मायके में रह रही थी। 

बताया कि संजय जब पत्नी को विदा कराने ससुराल ढकिया पहुंचा तो पत्नी ने उसके साथ जाने से मना कर दिया, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। पत्नी के इनकार करने पर गुस्साए संजय ने अपनी पत्नी वंदना की नाक दांत से चबाकर काट डाली और कटी नाक हाथ में लेकर हैदराबाद थाना आकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

उधर घायल महिला को सर्जरी के लिए लखीमपुर के ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर देने थाने नहीं आया है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें