फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कौन होगा पलिया का चेयरमैन... आज होगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। नगर पालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना 19 दिसंबर को होगी। इसके लिए प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर लीं गई हैं। अधिकारियों ने भी बुधवार को मतगणना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और मेज-कुर्सियों को व्यवस्थित ढंग से लगवाया। मतगणना के दिन संपूर्णानगर मार्ग पर ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया है।
विज्ञापन

मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम तक चलेगा। नगर पालिका अध्यक्ष के उपचुनाव की मतगणना को लेकर मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है और 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। बुधवार को भी स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली।
मतगणना के लिए बुधवार को एएसपी नैपाल सिंह ने पलिया पहुंचकर एसडीएम कार्तिकेय सिंह, सीओ यादवेंद्र यादव, सीओ निघासन महक शर्मा की मौजूदगी में तैयारियों का जायजा लिया और उसके बाद ड्यूटी पर तैनात होने वाले पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एएसपी ने कहा कि मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जाएगी। ड्रोन कैमरे के जरिए मतगणना स्थल पर नजर रखी जाएगी और मंडी समिति के गेट पर पर्याप्त पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी। मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी तैयार रहें।
एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से शुरू किया जाएगा और देर शाम तक जारी रहेगा। इसके अलावा पुलिस की तरफ से ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया गया है, जिसके तहत चार्ट बनाकर मार्ग पर आवागमन सुचारू करने की योजना है। मतगणना के लिए टेबलों व कुर्सियों को व्यवस्थित करा दिया गया है, जबकि स्ट्रांग रूम पर भी प्रशासन कड़ी निगरानी रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें