फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान करते समय श्रद्धालु नदी में डूबा

Mon, 24 Aug 2015 05:10 PM IST
महेवागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के आखिरी सोमवार पर शिव दर्शन को लिलौटी आया युवक स्नान करते समय कंडवा नदी में डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लग सका है। गोताखोरों की मदद से पुलिस युवक की तलाश में जुटी है, लेकिन सोमवार की शाम तक सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कोपा गांव निवासी श्रीकृष्ण का 18 वर्षीय पुत्र अखिलेश सावन के मौके पर रविवार की रात को लिलौटी धाम गया था। रविवार को रात करीब दो बजे वह गांव के ही साथी युवकों के साथ लिलौटी परिसर स्थित नदी के संगम में नहाने चला गया। थोड़ी देर बाद अन्य लोग तो नदी से बाहर आ गए, लेकिन अखिलेश नदी में लापता हो गया। साथ रहे युवक के चचेरे भाई सुशील ने परिवार वालों को खबर करने के साथ ही लोगों से मदद की गुहार लगाई। चीखपुकार सुनकर लोग खोजबीन में जुट गए। अंधेरा होने की वजह से तलाश करने में परेशानी हुई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मगरमच्छ के हमले की भी आशंका जताई है। सोमवार की सुबह पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। एसओ सत्यदेव सिंह ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई, लेकिन डूबे युवक का पता नहीं लग सका है।
--
मगरमच्छ के खींच ले जाने की चर्चा
लिलौटी परिसर के करीब से होकर गुजरी कंडवा और इसकी सहायक जुनई नदी में मगरमच्छों के होने की बात अक्सर कही जाती रही है। रविवार/सोमवार को नदी में नहाते समय युवक के लापता होने पर मगरमच्छ के हमले की भी चर्चा है।
विज्ञापन

--
तो सुरक्षा इंतजाम है नाकाफी
वैसे तो साल भर श्रद्धालुओं का यहां आना जाना लगा रहता है, पर सावन के मौके पर लिलौटी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। परिसर स्थित कंडवा और जुनई नदी के संगम में श्रद्धालु डुबकी भी लगाते हैं। खास बात यह संगम के लिए सीढ़िया बनी हैं, लेकिन साफ सफाई के अभाव में उन पर काई और गंदगी जमी है। उजाले का भी विशेष प्रबंध नहीं किया गया हैै। नदी की गहराई भी अधिक है। यहां तक नदी में मगरमच्छों के अक्सर देखे जाने की बात भी कही जाती है। बावजूद इसके संगम के पास सुरक्षा इंतजाम नाकाफी होने की वजह से हादसों की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें