फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खट्टी और मीठी यादों के साथ रवाना हुए प्रशिक्षु

Mon, 24 Aug 2015 04:48 PM IST
बिजुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरसी पर सैद्धांतिक ट्रेनिंग पूरी कर चुके ट्रेनी टीचर अपने साथ खट्टी-मीठी यादें लेकर यहां से रवाना हुए। जाते-जाते इन प्रशिक्षुओं ने अपने अब तक के अनुभवों को साझा किया, पढ़े बिजुआ-बढ़े बिजुआ की ओर से फीड बैक देकर अपनी बात भी कही। यहां जुदा होकर जाते वक्त उनकी आंखों की कोरें नम हो गईं।
विज्ञापन

ट्रेनिंग पर आने से पहले ये न तो एक दूसरे को जानते थे, न ही उनके आपस में कोई नाता था, पर तीन महीने साथ गुजारने के बाद जब प्रशिक्षु यहां से रवाना हुए तो उनकी आंखें नम थीं। ट्रेनिंग पूरी होनी की खुशी उनकी मुस्कान में भले छिपी हो पर दूर जाने का गम भी आंखें बयां कर रहीं थीं। व्हाट्सएप ग्रुप पर भी इनके साथ छूटने का दर्द बयां होता रहा, प्रशिक्षु नीलम ने लिखा कि एक मुद्दत के बाद मिलने वाली थी कैद से आजादी, पर किस्मत तो देखो जब आजादी मिली तो पिंजड़े से प्यार हो गया, वहीं प्रशिक्षु और कवि विनोद राजपूत ने ट्रेनर और साथी टीचर को भूल पाएंगे कैसे ये प्यार तुम्हारा, मिला आपका साथ है प्यार ढेर सारा। जाते-जाते सब एक दूसरे के साथ फोटो करते रहे।
--
पढ़े बिजुआ-बढ़े बिजुआ के लिए लिया फीडबैक
बिजुआ। तीन माह की ट्रेनिंग पूरी करने वाले करीब 250 प्रशिक्षुओं से ट्रेनिंग के दौरान गुजरे वक्त पर फीड बैक लिया गया। फीडबैक में इन टीचर से पूछा गया कि ट्रेनिंग के दौरान क्या कमियां रहीं और किस सिस्टम में सुधार की जरूरत है? उनसे प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में सुधार पर भी राय ली गई। फीडबैक में ट्रेनी टीचर की दो शिकायतें ही मुख्य रहीं, एक तो बीआरसी के रास्ते में जलभराव व दूसरा शासन की तरफ से भोजन की व्यवस्था नहीं हो पाई, जिससे उन्हें भूखे पेट बैठकर ट्रेनिंग पूरी करनी पड़ी। वहीं पढ़े बिजुआ-बढ़े बिजुआ की तारीफ करते हुए बीईओ अनुराग मिश्रा के अलावा ट्रेनर वीरेंद्र शुक्ला, शेषदत्त बाजपेई, हरिशंकर शुक्ला, संजीव शुक्ला, मनीषा त्रिपाठी, एसपी सर और मृदुला शुक्ला के पढ़ाने के ढंग और मित्रवत सहयोग की तारीफ लिखी। इस दौरान प्रिया कश्यप, दीपा मिश्रा, पुष्पा गुप्ता, शैफाली मालवीय, मनीष कुमार, मोहिनी, पुष्पेंद्र, मुनव्वर खान, शाकिर समेत सभी एक दूसरे को मुबारकबाद देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें