फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां झेापड़ी, वहीं बुलडोजर : कृष्णा

Mon, 25 Aug 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपती ऐपवा व भाकपा माले के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महेवागंज में बंद पड़े पुल के आसपास मोहब्बतनगर नाम से बसी आबादी के गरीब मजदूरों को स्थायी आवास देने की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व ऐपवा ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले उन्होंने जुलूस निकाला। रास्ते भर वे लोग मोहब्बतनगर को उजाड़ने की साजिश बंद करो, बुलडोजर राज नहीं चलेगा, संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ के नारे लगाते रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान है कि जहां झोंपड़ी वहां मकान, लेकिन हो ये रहा है कि जहां झोंपड़ी, वहां बुलडोजर चल रहा है।
उन्होंने कहा कि दशकों से बसे इस गांव को प्रॉपर्टी डीलर कई बार बलपूर्वक उजाड़ने की कोशिश कर चुके हैं। हाल ही में प्रेम-प्रसंग को लेकर दो परिवारों में हुई मारपीट और एक युवक की मौत के बाद भाजपा विधायक ने पूरे गांव को अतिक्रमणकारी बताकर बुलडोजर से उजाड़ने की धमकियां दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान के खिलाफ बुलडोजर राज चला रही है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष आरती ने कहा कि घटना केवल दो परिवारों तक सीमित थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। ग्रामीणों का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। कार्यक्रम में माला सिंह, लीसा भारती, अनीता निषाद, सावित्री ,महेशिया, मुसाफिर, विनोद भारती, सर्वेश गौतम, अखिलेश, रामबेटी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें