जंगल से निकलकर सड़क पर पहुंचा बाघ
शुक्रवार सुबह सात बजे करीब कलिंजरपुर जंगल से निकला बाघ बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर लोहिया पुल के पास बीच सड़क पर पहुंच गया। सड़क पर काफी देर चहलकदमी करने के बाद वह मैलानी रेंज जंगल की ओर चला गया। यह देख उधर से गुजर रहे राहगीरों और स्कूली बच्चों के होश उड़ गए।
यह भी पढ़ें- UP News: सालभर भी नहीं चला प्रेम विवाह... संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति पर हत्या का आरोप
सामने खड़े बाघ को देखकर लोग अपनी बाइकें सड़क पर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग खड़े हुए। सड़क पर दोनों ओर वाहनों के पहिए थम गए। आधा घंटा से अधिक समय तक आवागमन बाधित रहा। इस बीच कार सवारों ने उसका वीडियो बनाया और सोशल माडिया पर पोस्ट कर दिया।
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिश्वाल ने बताया कि बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर बाघ देखे जाने की सूचना मिली है। निगरानी कराई जा रही है। राहगीरों और ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। उसे जल्द पकड़ा जाएगा, इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है।