बेलरायां। ग्राम कुशाही में चोरों के बैटरा खोलने के दौरान गियर लगने से ट्रैक्टर स्टार्ट होकर पक्की दीवार से जा टकराया। दीवार ढह गई है। चोर ट्रैक्टर में लगा बैटरा छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर बेलरायां पुलिस चौकी में दी है।
ग्राम कुशाही निवासी दारा वर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात्रि करीब दो बजे भाई रामचंद्र वर्मा (80) घर में सो रहे थे। इस दौरान चोर घर की चहारदीवारी लांघकर भीतर घुस आए। चोरों ने टिन शेड के नीचे खड़े ट्रैक्टर से बैटरा खोलने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान ट्रैक्टर स्टार्ट होकर दीवार में जा लगा। इससे पक्की दीवार ढह गई। संवाद