फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सोमवार को ओपीडी खुली तो उमड़ी मरीजों की भीड़

Mon, 26 May 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पंजीकरण काउंटर पर अपनी बारी का इंतजार करते लोग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मौसम में बदलाव के साथ वायरल बुखार व डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में भी इस तरह के मरीज लगातार आ रहे हैं। मरीजों को अपनी बारी के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को जिला अस्पताल में 1361 मरीजों की ओपीडी रही। इसमें वायरल बुखार, डायरिया, बदन दर्द के अधिकतर मरीज पहुंचे। चिकित्सकों को दिखाने के लिए मरीजों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। चिकित्सकों ने जांच कर मरीजों को दवा के साथ उचित सलाह दी। वहीं पैथोलॉजी, अल्ट्रासांउड, एक्स-रे व दवा वितरण कक्ष में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही।
चिकित्सकों ने बताया कि मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। जरूरी है कि दोपहर में घरों से निकलने से बचें। इसके अलावा ताजा व पौष्टिक खाना खाएं तो बाहर के बने खाद्य पदार्थों को खाने से बचें। समस्या होने पर उचित चिकित्सक से ही परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें