फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अफगानिस्तान से माल आया तो अंजीर के भाव धड़ाम

Wed, 09 Sep 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बाजार में दुकान पर रखी अंजीर व खजूर। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अफगानिस्तान से सूखे मेवों की सीधी आवक शुरू होने से अंजीर और किशमिश के भाव घट गए हैं। करीब दो माह में अंजीर 800 से घटकर 550 रुपये किलो हो गई है।
विज्ञापन

किशमिश भी 600 से घटकर 500 रुपये किलो हो गई है। बादाम, पिस्ता, काजू, अखरोट, खजूर और इलायची समेत अन्य मेवों के भाव अब भी ऊंचे हैं। शहर के कचहरी मार्ग, अस्पताल रोड, खपरैल बाजार और गल्ला मंडी के दुकानदारों के अनुसार कंधार से अंजीर और किशमिश की आवक शुरू होने का असर भाव पर पड़ा है। नासिक से आने वाली किशमिश करीब 400 रुपये किलो बिक रही है।
दुकानदारों का कहना है कि अफगानिस्तान से आपूर्ति बढ़ने के कारण अंजीर और किशमिश के दाम में राहत मिली है। अन्य सूखे मेवों के भाव में अभी खास कमी नहीं आई है। पिस्ता, बादाम, काजू, अखरोट और इलायची के दाम पहले की तुलना में अधिक हैं।
विज्ञापन

दुकानदार फहीम अंसारी, हसमत, शकील अहमद, प्रकाश गुप्ता, रॉबिन गुप्ता और बादल साहनी ने बताया कि कंधार से आवक शुरू होने के बाद अंजीर और किशमिश के भाव घटे हैं। नासिक की किशमिश करीब 400 रुपये किलो है। बाकी सूखे मेवों के भाव में अभी कमी नहीं आई है। छुआरा 350 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन

-
सूखे मेवों के नए भाव (प्रति किलो रुपये में)
मेवा पहले अब
अंजीर (अफगानिस्तान) - 800 - 550
किशमिश (अफगानिस्तान) - 600 - 500
बादाम - 1000 - 1200-1400
पिस्ता - 1100 - 1800
काजू - 1200 - 1400
अखरोट - 1300 - 1600
खजूर कलमी - 800 - 900
इलायची - 4000 - 5000
नोट : ये मूल्य दुकानदारों के अनुसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें