फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कला उत्सव में 12 विधाओं में दिखी प्रतिभा

Wed, 09 Sep 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बच्चों को पुरस्कृत करते विधायक योगेश वर्मा। स्रोत: काॅलेज - फोटो : credit
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को कला उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें 12 विधाओं में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। गायन, वादन, शास्त्रीय नृत्य और नाटक में प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

संगीत गायन लोकगीत समूह में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की अंशिका वर्मा, मानवी शुक्ला, शिवांगी अवस्थी और दामिनी गुप्ता प्रथम रहीं। संगीत वादन में भगवान दीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज की पल्लवी वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय नृत्य में गुरु नानक विधक सभा इंटर कॉलेज की साक्षी कुरील और नाटक में भगवान दीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज की परी पांडेय, रिमझिम, राशि निषाद और प्रिया देवी प्रथम रहीं।
दृश्य कला, लोक नृत्य, स्थानीय शिल्प और पारंपरिक कहानी वाचन में भी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद मिश्रा, प्रधानाचार्या डॉ. शालिनी दुबे और नोडल अधिकारी मुद्रिका मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें