लखीमपुर खीरी। एक मार्च से जिले में गेहूं की खरीद होनी है। इसको लेकर किसान पंजीकरण कराने में जुटे हैं। इधर विभाग ने 121 केंद्रों पर गेहूं की खरीद के लिए क्रय केंद्रों का निर्धारण किया है। इस बार 150 रुपये अधिक कीमत तय की गई है। 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा।
खरीद के 24 से 48 घंटे के भीतर किसान के खाते में भुगतान भेज दिया जाएगा। डिप्टी आरएमओ नमन पांडेय ने बताया कि इस बार पांच क्रय एजेंसियों के 121 केंद्रों पर खरीद होगी। जिसमें खाद्य विभाग 28, पीसीएफ के 35, पीसीयू के 30, यूपीएसएस के 11 व भारतीय खाद्य निगम के 17 केंद्रों को शामिल किए गए हैं।
इसमें सबसे ज्यादा केंद्र लखीमपुर सदर में 30, गोला में 23, पलिया में 09, मोहम्मदी में 19, मितौैली में 14, निघासन में 10 व धौरहरा में 16 केंद्र बनाए जाएंगे।
बताया कि आगामी एक मार्च से जिले में गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। कहा कि पंजीकरण को लेकर किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर कंट्रोल रूम के नंबर 8052895020 पर काल करते हुए समस्या का निदान कर सकते हैं।