फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 30 से शुरू होगी गेहूं खरीद, 160 रुपये ज्यादा मिलेंगे

Fri, 27 Mar 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में गेहूं खरीद 30 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए 134 क्रय केंद्र बनाए गए हैं और विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य 160 रुपये बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा।
विज्ञापन

पहले खरीद 17 मार्च से प्रस्तावित थी, लेकिन किसी कारणवश शुरू नहीं हो सकी। अब संशोधित तिथि जारी की गई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी नमन पांडेय ने बताया कि अब तक करीब पांच हजार किसानों ने पोर्टल पर पंजीकरण करा लिया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल सुखाकर सीधे क्रय केंद्रों पर लाएं, ताकि नमी के कारण किसी तरह की समस्या न हो।
किसान जनसेवा केंद्र या मोबाइल एप के माध्यम से fcs.up.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण या नवीनीकरण करा सकते हैं। ओटीपी आधारित पंजीकरण के लिए सक्रिय मोबाइल नंबर जरूरी है। यदि किसान स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते तो परिवार के किसी सदस्य का नाम व आधार विवरण दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन

भुगतान सीधे किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा, जिसके लिए खाता एनपीसीआई पोर्टल पर मैप होना जरूरी है। अधिकारियों ने किसानों को बिचौलियों से दूर रहने की सलाह भी दी है। फिलहाल, जिले के लिए कुल खरीद लक्ष्य तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन

-
किन एजेंसियों के कितने केंद्र
खाद्य विभाग – 28
पीसीएफ – 39
पीसीयू – 40
यूपीएसएस – 14
भारतीय खाद्य निगम – 13
-
तहसीलवार क्रय केंद्र
लखीमपुर – 37
गोला गोकर्णनाथ – 34
पलियाकलां – 12
मोहम्मदी – 17
मितौली – 14
निघासन – 09
धौरहरा – 11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें