लखीमपुर खीरी। गुरुवार की शाम मौसम के तेवर फिर से बिगड़ गए, जिससे मौसम विभाग ने बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। कृषि विभाग ने भी किसानों को मोबाइल पर संदेश भेजकर गेहूं की कटाई मड़ाई जल्द कर लेने की सलाह दी है। मौसम के यह तेवर मंगलवार तक किसानों के लिए खतरे की घंटी बजाते रहेंगे।
मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। इससे शुक्रवार को बारिश हो सकती है। इसके बाद के दिनों में बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को भी बारिश होने की आशंका रहेगी। संवाद