लखीमपुर खीरी। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया। ऐसे में दूसरे राज्य और जिलों में फंसे लोगों की परेशानी देखते हुए शासन ने इनकी घर वापसी शुरू कराई। संक्रमण की संभावना के चलते इन सबको 14 दिन तक घर और गांव से अलग रखने को जिले में 113 शेल्टर होम बनाए गए, जिससे इन सभी का नियमित परीक्षण हो सके।
लॉकडाउन में गैर जिलों से वापस लौट कर आ रहे लोगों को 14 दिन तक क्वारंटीन करने के लिए जिला प्रशासन ने जिले भर में 113 शेल्टर होम सहित तीन मेडिकल क्वारंटीन सेंटर बनवाए, जिससे पलायन कर आने वालों को यहां रखकर 14 दिन तक इनकी निगरानी हो सके। अब तक लॉकडाउन होने से अब तक करीब 14700 लोग क्वारंटीन सेंटर से लेकर शेल्टर होम में रखे गए। जिनमें ये वर्तमान समय में 1105 लोग क्वारंटीन है। जहां पर इनके भोजन से लेकर स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की गई। शासन की मंशा है कि दूसरे जिलों से आए लोगों को पहले शेल्टर होम में रखकर 14 दिन तक निगरानी की जाए, जिससे इनके परिवार वालों को संक्रमण के खतरे से बचाया जा सके।
कोरोना को लेकर जिले की स्थिति
मेडिकल क्वारंटीन सेंटर- तीन
अब तक क्वारंटीन हुए लोग- करीब 14700
जीआईसी धौरहरा में क्वारंटीन लोग-50
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में क्वारंटीन लोग-23
जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखे गए लोग- छह
घर पर क्वारंटीन लोग-100
गुरुवार को भेजे गए सैंपल-30
अब तक कुल भेजे गए सैंपल-614
प्राप्त कुल जांच रिपोर्ट-577
अप्राप्त रिपोर्ट-37
गुरुवार को 30 और लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। अभी तक कुल 614 लोगों की कोरोना जांच कराई गई, जिसमें से 37 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी शेष है।
- शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम