फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान कुंभी चीनी मिल के तौल लिपिक की मौत

विज्ञापन
कृष्ण चंद्र सिंह फाइल फोटो - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मितौली। शुक्रवार को गन्ना तौल लिपिक की ड्यूटी के दौरान मौत के मामले में मिल प्रशासन के ढुलमुल रवैये से नाराज मृतक के परिवार वालों ने शनिवार को सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे करीब 30 मिनट तक लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग जाम रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवारवालों को समझा-बुझाकर आवागमन शुरू कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मितौली थाना क्षेत्र के बबौना गांव के रहने वाले कृष्ण चंद्र सिंह कुंभी चीनी मिल में गन्ना तौल लिपिक थे। वह इन दिनों नीमगांव क्षेत्र के कासिमपुर गन्ना सेंटर पर तौल कर रहे थे। बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर ड्यूटी के दौरान कृष्ण चंद्र सिंह (50) के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ और उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शाम को शव लेकर गांव पहुंचे। दूसरे दिन भी मिल के किसी जिम्मेदार अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से परिवार के लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए परिवार वालों ने बबौना गांव के बाहर लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर बांस बल्ली और ट्रॉली खड़ी कर शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। जिससे करीब 30 मिनट तक आवागमन बाधित रहा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को समझा-बुझाकर आवागमन शुरू कराया। इसके बावजूद भी परिवार के लोग सड़क किनारे डटे रहे। वह मिल के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात कर रहे थे। मौके पर पहुंचे पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने परिवार वालों की मांग के बाबत चीनी मिल के अधिकारियों से बात कर उन्हें भरोसा दिलाया। तब जाकर वे शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन

इस दौरान मिल के ऐजीएम विनय कुमार और एसडीएम विधेश भी मौके पर पहुंचे और परिजन को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। कृष्ण चंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी सहित दो मासूम बच्चे छोड़ गए हैं। तौल लिपिक की मौत से परिवार वालों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें