फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से छाए बादल, दोपहर को खिली तेज धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रविवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवा चली। इससे सुबह को ठंड फिर से लौटती प्रतीत हुई है। तेज हवा चलने से शीतलहर ने अहसास कराया। वहीं दोपहर तक धूप निकलने से बारिश होने के आसार टल गए। हालांकि दिन में कई बार बादलों की आवाजाही हुई, जिससे न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जिसके बाद शाम को 16 डिग्री तक लुढ़क गया। जबकि न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। पिछले चार दिनों में लगातार अच्छी धूप निकलने से तापमान में खासी वृद्धि हुई है, जिससे ठंड और गलन कम हो गई। हालांकि रविवार को सुबह बादल छाए रहने और तेज हवा चलने से मौसम का मिजाज बदला। जनवरी के पहले सप्ताह में पिछले सालों के मुकाबले अचानक ठंड कम हुई है, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इसके अलावा आम लोग भी मौसम में आए एकाएक बदलाव को लेकर फिक्रमंद हैं। कोई इसे ग्लोबल वार्मिंग का असर बता रहा है, तो कोई मकर संक्रांति से पहले ठंड के लौटने का इंतजार कर रहा है। कोहरा भी कुछ दिन ही गिरा। गेहूं के उत्पादन पर इसका विपरीत असर पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञ जेपी गुप्ता ने बताया है कि अगले दो दिनों तक मौसम में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन बादलों की आवाजाही के साथ ही तेज हवा चल सकती हैं। इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। बारिश होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें