फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बूंदाबांदी से बदला मौसम, लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
बारिश के बाद शहर में रहा कुछ इस तरह सुहावना मौसम। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मई माह में तपा रहे सूरज के तेवर रविवार को कुछ ढीले पड़े। सुबह से हल्की बारिश शुरू हुई। पूरा दिन आसमान में बदली छाई रही। मौसम खुशनुमा रहा। इससे सड़कों पर चहल-पहल दिखाई दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी तेज हवा के चलने के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह से हल्की बारिश शुरू हुई। दोपहर में भी बादल छाए रहे। पूरा दिन मौसम खुशगवार रहा। लगातार तपती धूप से लोगों को राहत मिली। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले सात दिनों तक बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा तेज रफ्तार से हवाएं चलाने का भी अंदेशा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें