डीएम कार्यालय ज्ञापन सौंपने आए आम आदमी पार्टी छात्र संगठन के पदाधिकारी। स्रोत: पार्टी
लखीमपुर खीरी। कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों को विलय करने के आदेश के विरोध में बुधवार को आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। बताया कि योगी सरकार ने बिना सोचे-समझे यह आदेश जारी किया है। एक तरफ योगी सरकार मदिरालय को खोलने का रिकॉर्ड बना रही है।
आप के प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा ने कहा कि सरकार प्रदेश को क्या देना चाह रही है- पाठशाला या फिर मधुशाला। विलय के आदेश से प्रदेश के 27,000 हजार परिषदीय विद्यालय अपना अस्तित्व खो देंगे। उस विद्यालय में काम कर रहे कर्मी विशेषकर शिक्षामित्र और रसोइया की सेवा आगे चलकर सरकार समाप्त कर देगी। जिलाध्यक्ष गगन खन्ना, प्रदीप मौर्य, संदीप पाल, दीप कुमार, सूरज दीक्षित, रिजवान, अविनाश, रफीक, सैंकी आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।