कविता पेश करतीं कवयित्री पिंकी। स्रोत : मेला कमेटी
पलियाकलां। पलिया में श्रीरामलीला के समापन के बाद मंच पर अब रोजाना कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बीती देर शाम प्रादेशिक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियों ने कविताएं पेश कीं।
कवि सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में लखीमपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कमलकांत दीक्षित रहे। कवि सम्मेलन में कवि नीरज मिश्र ने अपनी गजल की पंक्तियां सुनाईं। लखीमपुर के हास्य कवि कमल पांडेय ने कहा कि ‘हम राम के हैं, हम नबी के हैं, हम कवि हैं, हम सभी के हैं।’ इस पर उनका स्वागत हुआ। स्थानीय कवि फारूख हुसैन, नफीस वारसी, विजय मिश्रा, एहितयाम लखीमपुरी, सीतापुर की पिंकी अरविंद प्रजापति, कवि पवन मिश्रा, अंकुर सिंह, कमलेश धुरंधर, ओमप्रकाश सुमन, उदित प्रभात दीक्षित ने भी कविताएं सुनाईं। समापन पर रामलीला कमेटी ने सभी कवियों को सम्मानित किया। संवाद
कविता पेश करतीं कवयित्री पिंकी। स्रोत : मेला कमेटी