फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मंडी में जलभराव खत्म, अब गलियों में हुआ कीचड़

विज्ञापन
रामनरेश चौरसिया
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सब्जी मंडी में नाला निर्माण के दौरान रोके गए पानी से हुए जलभराव के चलते तीन दिन दुकानें बंद रहीं। लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। शनिवार को दुकानें खुल गईं। गलियों में भरा पानी भी निकल गया, लेकिन कीचड़ होने से गंदगी हो गई है।
विज्ञापन

हालांकि अभी नाला निर्माण पूरा नहीं हुआ है। पानी रोके जाने से फिर जलभराव की आशंका है। अभी बाजार की इन गलियों में गंदगी के कारण ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिन गलियों में पानी भर गया था, वहां अभी भी सन्नाटा ही है। दुकानदारों का कहना है कि तीन दिन दुकानें बंद होने से नुकसान हुआ है।

-

पुलिया और नाला निर्माण में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। काम चल रहा है। पानी रोकना पड़ेगा। जिससे जलभराव फिर हो सकता है, लेकिन उसकी व्यवस्था की गई है। पंपिंग सेट लगे हुए हैं। पानी तत्काल निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार, ईओ नगर पालिका

रामनरेश चौरसिया

रामनरेश चौरसिया

रामनरेश चौरसिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें