फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जंगल में सूखे जल स्रोत, वाटर होल भरने में जुटा विभाग

Wed, 29 Apr 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
छैरासी बीट में वाटरहोल मे पानी भरवाते वनकर्मी। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और चिलचिलाती धूप के चलते जंगलों में पेयजल का संकट गहरा गया है। प्राकृतिक जल स्रोत सूखने लगे हैं, जिससे वन्यजीवों के सामने प्यास बुझाने की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में वन विभाग ने उन्हें रिहायशी इलाकों की ओर भटकने से रोकने के लिए वाटर होल में पानी भरवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को पल्हनापुर बीट के छैरासी कंपार्टमेंट नंबर-एक स्थित वाटर होल को पंपिंग सेट के जरिये लबालब भरा गया। अप्रैल में ही पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है, जिससे बाघ, तेंदुआ, हिरण, चीतल और बारासिंघा जैसे वन्यजीव प्रभावित हो रहे हैं।
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, पानी की कमी होने पर जानवर अक्सर रिहायशी क्षेत्रों की ओर रुख करते हैं, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए वन विभाग नियमित रूप से वाटर होल में पानी भरवा रहा है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दूरस्थ क्षेत्रों के वाटर होल को भरने का अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें